टीना दत्ता ने नए साल का स्वागत किया अनोखे अंदाज में, देखें वायरल तस्वीरें

 

सभी ने साल 2021 का खुले दिल से स्वागत किया है फिर चाहे वो आम जनता हो या सेलेब्रिटी। सभी पुराने साल को भूल कर नए साल को अपनाने के लिए तैयार है क्योंकि पुराना साल ज्यादा खास नहीं रहा सबके लिए इसलिए सभी को नये साल का बेसब्री से इंतज़ार था और आज नए साल का पहला दिन है ऐसे में सभी लोग अपने-अपने तरीके से स्वागत कर रहे है। 


बॉलीवुड के गलियारों में भी जोर शोर से स्वागत करते देखा गया। सारे सितारे कोई न कोई फोटो पोस्ट कर के नए साल की शुभकामनाएं दे रहे है। वही टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी नए साल पर फोटोज अपलोड कर के बधाईयां दे रहे है। 


हाल ही में टीवी की चर्चित बहू तथा उतरन में "इच्छा" का किरदार निभा कर फेमस हुई टीना दत्ता ने भी सभी को बधाईयां दी है उन्होंन बोल्ड अवतार में सभी को बधाई दिया है, बोल्ड अवतार में वो बला की खुबसूरत लग रही हैं। 


फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा " 2020 आप सेक्सी नहीं हो सकते हैं, आप सख्त हो सकते हैं लेकिन मैं सेक्सी और सख्त दोनों हो सकती हूं! 2021, आप बेहतर होंगे" इस तरह उन्होंने नए साल की बधाई दी।


टीना दत्ता टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। टीना सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं वो आए दिन कोई न कोई वीडियो और फोटोज अपने चाहने वालो के लिए शेयर करती है।

Post a Comment

और नया पुराने