राशिफल 03 जनवरी 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


 1. मेष राशि :- जो भी करे दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

2. वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे आज वे ही आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

3. मिथुन राशि :- तनाव लगातार बढता जा रहा हेै,बेहतर होगा कही घुमने चले जाएं आप के अपनों को आप की जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

4. कर्क राशि :- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत हेै। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

5. सिंह राशि :- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

6. कन्या राशि :- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यो की सराहना करें, लाभ होगा।

7. तुला राशि :- विवादित मामलो में विजय प्राप्त होगी।कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बाते आज सामने आ सकती हे।नोकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

8. वृश्चिक राशि :- प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

9. धनु राशि :- नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

10. मकर राशि :- अपने प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

11.कुम्भ राशि :- जरूरतमंद लोगो की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दे।स्वास्थ बिगड़ सकता है।

12. मीन राशि :- घरेलू कार्यो में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

Post a Comment

और नया पुराने