इसलिए बेहतर ये होगा कि आप ये पता लगा लें कि आपके अकाउंट्स का पासवर्ड सेफ है या नहीं। अगर सेफ है तो अच्छी बात है, लेकिन अगर सेफ नहीं है और ये किसी डेटा लीक में एक्सपोज हो चुका है तो आपको अपने अकाउंट्स का पासवर्ड तत्काल बदल लेना चाहिए।
गूगल ने कुछ समय पहले एक टूल पेश किया था। इस टूल के जरिए यूजर्स ये पता लगा सकते हैं कि उनका पासवर्ड लीक हुआ है या कमजोर है या फिर एक पासवर्ड कई अकाउंट के साथ यूज किया जा रहा है। चेक करने के लिए आपको passwords.google.com पर जा कर अपना अकाउंट लॉग इन करना है। यहां आपको पासवर्ड चेकअप का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करते ही गूगल आपके कुछ जानकारियां देगा।
गूगल सेव्ड पासवर्ड के आधार पर आपको ये बताएगा कि कितने पसावर्ड कॉम्प्रोमाइज्ड हैं यानी किसी डेटा लीक में लीक हो चुके हैं, कितने पासवर्ड दुबारा यूज किए गए हैं और कितने पासवर्ड्स कमजोर हैं। कॉम्प्रोमाइज्ड पासवर्ड पर टैप करके ही आपको अलग अलग वेबसाइट पर लॉग इन किए गए आपके पासवर्ड दिखेंगे जो कभी न कभी डेटा लीक के दौरान लीक हो चुके हैं और आने वाले समय में इस वजह से आप संकट में भी आ सकते हैं।
गूगल के ही इस टूल में आपको लिस्ट के सामने चेंज पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक करते ही आप उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जिसका पासवर्ड लीक हो चुका है और आप यहां से पासवर्ड बदल भी सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें