काजल अग्रवाल ने हिमाचल की वादियों में पति संग बर्फ में की मस्ती, देखें वायरल तस्वीरें


 सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने हिमाचल में दोस्तों संग नए साल 2021 की शुरुआत कुछ खास अंदाज में की। शादी के बाद से ही काजल अग्रवाल और गौतम छुट्टियों पर हैं और दोनों जगह-जगह घूमते रहते हैं और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 

काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई खूबसूरत फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।


काजल अग्रवाल की वायरल हो रही फोटो में उनका लुक देखने लायक है। एक्ट्रेस पिंक कलर की जैकेट और एंकल साइज बूट में नजर आ रही हैं। वहीं, गौतम उन्हें अपने पीठ पर लटकाए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस क्यूट फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं।


काजल ने खूबसूरत फोटो के साथ पिछले साल के अनुभव के बारे में एक नोट भी शेयर किया है। काजल ने लिखा पिछला साल हम सभी के लिए काफी मुश्किल से भरा था। 


लगातार घर पर बैठना काफी मुश्किल हो गया था। लेकिन दूसरी तरफ साल 2020 ने हमें अपने प्रियजनों और फैमिली के महत्व को भी समझाया है इसलिए इसे भूलना नहीं चाहिए। और हमें इसे आशीर्वाद की तरह याद रखना चाहिए। 

काजल ने 30 अक्टूबर को मुंबई के बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी।  शादी की सभी रस्में मुबंई के ताज होटल में संपन्न हुई थीं। 

Post a Comment

और नया पुराने