कोरोना वायरस वैक्सीन की कीमतों को लेकर लंबे समय से संशय की स्थित बनी हुई थी। लेकिन रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने वैक्सीन की कीमत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 200 रुपए में दी जाएगी। वहीं, जनता को यह वैक्सीन 1 हजार रुपए में मिलेगी। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण हो रहा है। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को कोविशील्ड को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।
भारत में जल्द ही वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने भी तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया गया था। भारत सरकार के अलावा यूरोपीय संघ भी वैक्सीन निर्माताओं की मदद के लिए आगे आया है। ईयू ने यह मदद वैक्सीन निर्माण बढ़ाने और वितरण को आसान करने के लिए की है।



إرسال تعليق