कभी आपने ऐसे होटल के बारे में सुना है जो हर साल तो तैयार होते है लेकिन फिर नदी में बह जाता है। शायद नहीं। लेकिन यह होटल आइस होटल के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है। आलम तो यह है कि पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बने इस आइस होटल में रुकने के लिये पर्यटक एक रात के लिये एक लाख रुपये तक देने को तैयार हो जाते है।
बता दें कि दरअसल हर साल सर्दियों में यह होटल तैयार किया जाता है। यह होटल स्वीडन के टार्न नदी के किनारे बनाये जाते है। इस होटल को बनाने के लिये 2500 टन बर्फ का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर इस होटल को बनाने का काम अक्टूबर से ही शुरु हो जाता है। अगले 5 महीने तक पर्यटकों में इस इस होटल में ठहरने की होड़ सी लगी रहती है।
वैसे यह आइस होटल पांच महीने के बाद पिघलना शुरु कर देता है। जो नदी में बह जाता है। हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के समय कुछ ऐहितियात के कदम भी उठाये जा रहे है। वैसे इस होटल को बनाने के लिये दुनिया भर के कलाकार पहुंचते है। जो अपनी हुनर को बिखेरते है। यह आइस होटल तकरीबन 32 सालों से बनाये जा रहे है। यानी 1989 से ही पर्यटकों के खींचते हुए यहां चले आते है।



إرسال تعليق