भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चहल ने इस साल अगस्त के महीने में ही धनश्री के साथ सगाई की थी।
चहल बचपन से ही डांस और भांगड़ा सीखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने धनश्री की डांस क्लास को ज्वॉइन किया और इस दौरान दोनों एक दूसरे को जानने लगे। धीरे धीरे यह दोनों के एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए और इसके बारे में परिवार को बताया। चहल ने दो महीने की डांस क्लास के बाद अपने घरवालों को बताया कि वे धनश्री के साथ शादी करने चाहते हैं।
चहल और धनश्री की सगाई के बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करते हैं। यहां तक कि धनश्री यूएई में चल रहे आईपीएल के दौरान चहल को सपोर्ट करने पहुंच गई थी। इतना ही नहीं चहल भी धनश्री का खूब साथ देते हैं।
धनश्री पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन वह अपने यू ट्यूब चैनल के लिए डांस वीडियो बनाती हैं और चहल भी उनसे डांस सिखते हैं। इसका खुलासा खुद चहल ने आईपीएल के दौरान किया था।





إرسال تعليق