बीते कई महीनों से कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहे देश के लोगों के लिए खुशखबरी है। भारत की 'देसी' कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने बताया इस टीके के छह से 12 महीने तक असरदार रहने की संभावना है। टीके के पहले और दूसरे चरण के परीक्षणों के आधार पर यह आकलन किया गया है। हालांकि, टीका अभी तीसरे चरण के परीक्षण में है। इसके पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
कोवैक्सिन के फामूर्ले बीबीवी 152 में पाया गया है कि पहले चरण में 104 दिनों तक एंटीबाडी मौजूद पाई गई और दूसरी डोज देने के बाद इनमें दोगुनी बढ़ोतरी दिखी है। इसी के आधार पर यह आकलन किया गया है कि न्यूट्रिलाइजिंग एंटीबाडी छह से 12 महीने तक असरदार रह सकती हैं।



إرسال تعليق