सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा भूषण कुमार की पत्नी दिव्या का हॉट अवतार, देखें फोटोज


 प्रोड्यूसर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।


दिव्या कुमार खोसला ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्या का ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


दिव्या के फैन्स उनकी इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट को अभी ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि हाल ही में दिव्या का नया वीडियो सॉन्ग बेशरम बेवफा रिलीज हुआ है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें उन्होंने गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ गुप्ता के साथ काम किया है।


इस गाने को बी प्राक ने गाया है और उन्होंने ही म्यूजिक दिया है। इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। वीडियो का डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। दिव्या खोसला कुमार काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। लेकिन अब वह जल्द ही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगी।

Post a Comment

और नया पुराने