केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द आपको बढ़कर मिलने वाली है सैलरी

 

लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के नजरिए से अच्छी खबर जल्द आ सकती है। दरअसल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इसे लेकर जल्द ही ऐलान संभव है।


माना जा रहा है कि नए साल से पहले ही सरकार केंद्रीय कर्मतारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि सरकार अगले कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला से सकती है। वहीं आज पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर उन्हें नए साल का तोहफा दे दिया है। दरअसल हर साल जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन इस साल बढ़ोतरी के बजाए सरकार ने बढे हुए महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी, लेकिन जब सरकार ने दिवाली के बोनस का ऐलान किया तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें एक बार फिर से बंध गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक जो इस महीने के आखिरी में है सरकार डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है।


वहीं इस निर्णय के बाद भारतीय रेलवे के अराजपत्रित चिकित्सा कर्मचारियों का वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में 21000 रु तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रेलवे में अराजपत्रित चिकित्सा कर्मचारियों के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकती है। इस बारे में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी लंबे वक्त से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने