परिवार संग मालदीव छुट्टी बिताने गए गौतम गंभीर, सामने आईं खुबसूरत तस्वीरें


 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए हुए हैं। गंभीर की पत्नी नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर मालदीप ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की हैं। 


इन फोटोज में गंभीर पत्नी के साथ सनबाथ और समुद्र में नहाने का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।  नताशा गंभीर भी खूब स्टाइलिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं।


इंस्टाग्राम पर ही नताशा गंभीर के 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। नताशा गंभीर की दो बेटियां हैं जिनकी फोटोज वह शेयर करती रहती हैं।नताशा गंभीर की इंस्टाग्राम आईडी उनके वल्र्ड टूर की फोटोज से भरी पड़ी हैं।


2012 में शादी के बंधन में बंधे गंभीर ने नताशा को कई साल डेट भी किया। गंभीर के पिता दीपक गंभीर दिल्ली के टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं। 


नताशा जैन के पिता के साथ दीपक गंभीर के रिश्ते अच्छे थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। नताशा हायर एजूकेशन के लिए लंदन गई। 


वापस आने के बाद दोनों मिलने लगे। अफेयर की खबरें चलने के बाद दोनों परिवार नाराज हो गए। आखिर गंभीर ने दोनों परिवारों को मनाया। 

Post a Comment

أحدث أقدم