इन फोटोज में गंभीर पत्नी के साथ सनबाथ और समुद्र में नहाने का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। नताशा गंभीर भी खूब स्टाइलिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं।
2012 में शादी के बंधन में बंधे गंभीर ने नताशा को कई साल डेट भी किया। गंभीर के पिता दीपक गंभीर दिल्ली के टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं।
नताशा जैन के पिता के साथ दीपक गंभीर के रिश्ते अच्छे थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। नताशा हायर एजूकेशन के लिए लंदन गई।
वापस आने के बाद दोनों मिलने लगे। अफेयर की खबरें चलने के बाद दोनों परिवार नाराज हो गए। आखिर गंभीर ने दोनों परिवारों को मनाया।






एक टिप्पणी भेजें