बिग बॉस 13 के घर से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल फैंस की चहेती हैं। वीडियो से लेकर शहनाज की तस्वीरें उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। अभी हाल ही में शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बोल्ड लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल इन तस्वीरों में हॉट एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने फोटोशूट की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो पर्पल टॉप औऱ व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आ रही है। उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है। एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज देखने लायक है। वहीं, कैमरे को देखकर वो अलग- अलग पोज दे रही है। इन तसवीरों में शहनाज का किलर लुक देखने को मिल रहा है।
आपको बता दे शहनाज और सिद्धार्थ का गाना 'शोना-शोना' 25 नवंबर को रिलीज हुआ था. गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। सॉन्ग में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी है, जिसमें जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। शोना-शोना को 'देसी म्यूजिक फैक्ट्री नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था।
إرسال تعليق