'बिग बॉस 14' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ही घर के अंदर का माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में अब ट्राफी की बड़ी दावेदार मानी जा रहीं एक्ट्रेस कविता कौशिक के घर से निकल जाने की खबर काफी हैरान करने वाली है।
टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने प्रतियोगी साथी रुबीना दिलैक के साथ विवाद के बाद बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। बिग बॉस के घर में कुछ प्रतिभागी घर के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे नाराज बिग बॉस ने घोषणा की कि जो प्रतियोगी नियमों का पालन नहीं करना चाहते, वे घर छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का मुख्य दरवाजे खुल गए।
कविता और रुबीना के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कविता घर से बाहर निकल गईं। फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं। कविता के अचानक बाहर जाने से घरवाले सकते में आ गए हैं।
टास्क की आड़ में कविता कौशिक ने अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक की खूब क्लास लगाई। यही नहीं कविता कौशिक ने दोनों के रिश्ते को लेकर भी बड़ी बात कह दी। कविता कौशिक ने रुबीना दिलैक से पूछा कि सब कुछ ठीक हो जाने के बाद उन्होंने तलाक की बात सबके सामने क्यों बोली। क्या गेम में बने रहने के लिए ये सब कर रही हैं।




إرسال تعليق