मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा इन दिनों अपनी तस्वीरें, वीडियोज, अपने स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी सीरियल अनुपमा में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता लिया है, अब उनकी तस्वीरें और स्टाइल खूब पसंद की जा रही हैं।
मदालसा शर्मा की एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह सिंगारपुर में पूल में एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को खुद मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 32 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
मदालसा शर्मा की यह वायरल फोटो सिंगापुर के मरीना बे की है, जहां वे मरीना बे पर पूल में एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगा रखा है जिसमें उनका हॉट स्टाइल दिख रहा है। मदालसा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “उस चीज को करते हुए अपने आपको रोजाना जीवंत करें, जिससे आपको अच्छा लगे।”
मदालसा शर्मा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। सीरियल अनुपमा में वह ‘काव्या’ का किरदार अदा करती हुई नजर आ रही हैं। विलेन के रूप में भी मदालसा शर्मा लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।




إرسال تعليق