कुंडली भाग्य की प्रीता का असली अवतार देखकर पहचानना नहीं पाएंगे आप, देखें तस्वीरें


 पॉप्युलर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 


'कुंडली भाग्य' की संस्कारी बहू प्रीता यानी श्रद्धा आर्या रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। उनकी हॉट तस्वीरों को बहुत पसंद किया जाता है।


इंस्टाग्राम पर श्रद्धा आर्या की जबरदस्त फैन्स फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरों को लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 


श्रद्धा अभी कुछ समय पहले शो नच बलिए 9 में नजर आई थीं। शो में उन्होंने अपने पार्टनर आलम मक्कड़ के साथ डांस परफॉर्म किया था।


बता दें कि शो कुंडली भाग्य से श्रद्धा आर्या को जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली। शो में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। अब उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा है। 

श्रद्धा आर्या छोटे परदे पर 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'एंटरटेनमेंट की रात', 'ड्रीम गर्ल' और 'तुम्हारी पाखी' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।


श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत के साथ सगाई की थी। जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वह अपना टीवी करियर छोड़ दे। 


हालांकि, एक्ट्रेस को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी। इन दिनों वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم