राशिफल 25 दिसंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज मार्गशीर्ष मास के शुक्‍लपक्ष की एकादशी के दिन शुक्रवार है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। उचित होगा अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

2. वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशा कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर को लेकर निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि :- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

4. कर्क राशि :- कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

5. सिंह राशि :- अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलो में बोलना बन्द करें।

6. कन्या राशि :- कम बोलें अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

7. तुला राशि :- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

8. वृश्चिक राशि :- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

9. धनु राशि :- मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

10. मकर राशि :- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पूराने मित्र से मुलाकात सम्भव है। लाभ के योग के चलते दिन शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

11. कुम्भ राशि :- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढेंगे।

12. मीन राशि :- अपने आप पर विश्वास रखों न कि दूसरों के भरोसे रहो। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें व सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय बढेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم