राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) का ग्राफ अब नीचे आता दिख रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 3700 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 82 हजार से अधिक हो गई है। वहीं आज संक्रमण से 82 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 9,400 से अधिक हो गई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3,734 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 82 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,82,058 हो गई है। आज दिल्ली में 4,834 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।
राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 29,120 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 5,43,514 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 9,424 हो गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 75,230 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 33,298 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 41,932 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 6,50,0700 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 3,42,142 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 5759 हो गई है।
Delhi reports 3734 new #COVID19 cases, 4834 recoveries and 82 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) December 3, 2020
Total cases 5,82,058
Total recoveries 5,43,514
Death toll 9424
Active cases 29,120 pic.twitter.com/4x5i3qPgL5

إرسال تعليق