साल 2020 में इन एक्ट्रेसेस ने इंटरनेट पर बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां, देखें लिस्ट

साल 2020 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐसा साल साबित हुआ, जिसे भुला पाना लोगों के लिए बेहद मुश्किल होगा। यह साल बॉलीवुड के लिए भी बेहद मुश्किलों भरा रहा। कोरोना वायरस के चलते जहां इंडस्ट्री को भारी-भरकम आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा, वहीं ड्रग्स केस से इंडस्ट्री की इमेज को भी नुकसान हुआ। तो वहीं कई शानदार कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान , ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत सहित कई सितारों की मौत बॉलीवुड को गहरे सदमे में छोड़ गई।

रिया चक्रवर्ती


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कई कारणों से चर्चा में रही थीं। एक्ट्रेस पर सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर से लेकर उन्हें ड्रग्स देने तक के आरोप लगे थे। यही नहीं, एक्ट्रेस और उनके भाई को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद रिया को करीब 1 महीने तक जेल में गुजारने पड़े थे। याहू द्वारा जारी 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेसेस में रिया चक्रवर्ती का नाम टॉप पर है।

सारा अली खान


दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप और ड्रग्स केस में नाम आने के बाद सारा अली खान काफी सुर्खियों में रही थीं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं ड्रग्स केस में नाम आते ही एक्ट्रेस को एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद सारा खूब सुर्खियों में रही थीं।

कनिका कपूर


बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर साल के शुरुआत में ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद इंटरनेट पर उनका नाम काफी सर्च किया गया था। 

नेहा कक्कड़


बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के लिये यह साल बेहद खास रहा। उन्होंने बीते महीने ही रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद वह अपने हनीमून के लिए दुबई पहुंची थीं। नेहा की शादी और हनीमून की तस्वीरें और वीडियो काफी चर्चा में रहे थे।

दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग्स केस में सामने आने के बाद वह काफी सुर्खियों में थीं। एनसीबी ने एक्ट्रेस को ऑफिस बुलाकर उनसे पूछताछ भी की थी।

कंगना रनौत


इस साल कंगना रनौत कई वजहों से चर्चा में रहीं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अपनी राय रखने के साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा, मुंबई को PoK बताना और मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी द्वारा बुल्डोजर चलाए जाने तक कई वजहों से पंगा क्वीन चर्चा में रहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم