साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए ये फेमस चेहरे, टाॅप पर हैं ये सेलिब्रिटी


 साल 2020 खत्म होने वाला है। इस साल कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है ,वही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर सुशांत सिंह राजपूट की मौत की खबर ने उनके फैन्स को मायूस किया। हाल ही में सर्च इंजन याहू ने 2020 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूचि जारी की हैं।

पहले नंबर पर सुशांत


इस सूचि में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। जिसके चलते वह इस सूचि में पहले नंबर पर हैं। वही उनकी गर्लफ्रेंड पर लगे कई इल्जामों के कारण लोगों ने रिया चक्रवर्ती को भी सर्च किया। सबसे ज्यादा सर्च की गई फीमेल कैटेगरी में रिया टॉप पर हैं। मंगलवार को Yahoo ने अपनी सेलिब्रिटीज से जुड़ी ये लिस्ट जारी की है। याहू की 2020 ईयर इन रिव्यू लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल होता है जो सालभर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। ये लिस्ट यूजर द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए गए , जिनके आधार पर ये लिस्ट बनी।

दूसरे नंबर पर प्रधानमंत्री मोदी रहे 


सुशांत सिंह राजपूर के बाद जिसके सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस लिस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूचि में शामिल हैं। 2017 से बाद से ये पहली बार है जब पीएम मोदी को इस पहले नंबर पर नहीं हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर हैं। बॉलीवुड के अलावा राजनीतिक हस्तियों में राहुल गांधी, अमित शाह, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत इस क्रम में शामिल हैं।

 टॉप लिस्ट में ये


सबसे ज्यादा सर्च किए गए पुरुष सेलिब्रिटी की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत पहले नंबर पर हैं वही अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर इस लिस्ट में शामिल हैं। वही सबसे ज्यादा सर्च किए गए महिला सेलेब्स लिस्ट में रिया चक्रवर्ती पहले स्थान पर हैं। कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, सनी लियोन और प्रियंका चोपड़ा भी लिस्ट में शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने