
आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व दिन गुरुवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?
1. मेष राशि - कार्य में सफलता के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
2. वृषभ राशि - किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे।
3. मिथुन राशि - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
4. कर्क राशि - दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करे।
5. सिंह राशि - दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचें। नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करे।
6. कन्या राशि - कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज श्री हनुमान जी को गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं।
7. तुला राशि - यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।
8. वृश्चिक राशि - व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
9. धनु राशि - अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
10. मकर राशि - विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा सम्भव है।
11. कुम्भ राशि - बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण क्रोध आएगा। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।
12. मीन राशि - अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
إرسال تعليق