भारती सिंह के पति हर्ष को भी NCB ने किया गिरफ्तार, आज होगी पेशी


 बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी रात भर ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों ने (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। भारती सिंह को इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि कल NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। 


एनसीबी ने दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। खास बात यह है कि भारती और हर्ष ने गांजा का सेवन करना स्वीकार कर लिया। इस मामले में शुक्रवार को दिन में पूछताछ के बाद पहले भारती को और फिर बीती रात भर पूछताछ के बाद उनके पति हर्ष को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक आज दोनों का एनसीबी पहले मेडिकल टेस्ट कराएगी। उसके बाद दोनों को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बात की संभावना ज्यादा है कि अदालत दोनों को एनसीबी की हिरासत में भेज दे।

Post a Comment

أحدث أقدم