एलआईसी आधार शिला पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए है। इसे 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं। इसमें नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होता है। पॉलिसी के दौरान अगर निवेशक की मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक मदद दी जाती है। यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के दौरान जीवित रहे तो उसे मैच्योरिटी पर एक बार में मोटी राशि मिलती है।
अगर कोई महिला 31 वर्ष की उम्र में ये पॉलिसी ले जिसकी अवधि 20 साल हो तो उन्हें 4.5 फीसदी टैक्स के साथ पहले साल का प्रीमियम 10,959 रुपए भरना होगा। जबकि 2.25 फीसदी के साथ फर्स्ट ईयर प्रीमियम के बाद ये 10,723 रुपए होगा। लिहाजा रोजाना 29 रुपए की बचत करनी होगी। ऐसे में कुल 214696 रु जमा करने होंगे, जबकि आपको मैच्योरिटी पर 3.97 लाख रुपए मिलेंगे। आप इसका प्रीमियम मासिक, तिमाही या छमाही में जमा कर सकते हैं। आप अपने अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं। एलआईसी प्रीमियम के भुगतान के लिए 15 से 30 दिन का अतिरिक्त समय भी देती है। अगर आप पॉलिसी को कैंसल कराना चाहती हैं तो प्लान लेने के बाद इसे 15 दिन में रद्द कर सकती हैं।

إرسال تعليق