अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के ट्वीट ने राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के समय दुनिया में अलग ही किस्म की बहस छेड़ दी है। ट्रंप के बेटे ने दुनिया के सभी देशों में अपने पिता के समर्थन को दिखाने के चक्कर में दुनिया को दो रंगों (लाल और नीले) में बांट दिया है। जिसमें दुनिया भर के देशों के मैप पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जूनियर ट्रंप ने भारत के मैप में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से में दिखाया है।
जूनिय ट्रंप ने दुनिया के नक्शे को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिपब्लिकन रंग का प्रतिनिधित्व करने वाले लाल रंग में दिखाया है। लेकिन भारत, चीन, मैक्सिको और अफ्रीका में लाइबेरिया केवल नीले रंग में दिखाया है। यानी जो नीले रंग में वो जो बाइडेन के समर्थक देश हैं। इतना ही नहीं अमेरिका के राज्यों, कैलिफोर्निया और मैरीलैंड में अच्छी खासी भारतीय आबादी के चलते उसे भी नीले रंग में रंगा गया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने ट्वीट किया, ठीक है आखिरकार मेरे अनुमानों वाला चुनावी नक्शा लगभग तैयार हो गया।
राष्ट्रपति चुनाव में बहस के दौरान डिबेट के दौरान ट्रंप ने क्लाइमेट चेंज में खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर चीन और रूस के अलावा भारत को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि ये देश अपनी गंदी हवाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा था कि चीन को देखें, वो कितना गंदा है। रूस को देखें। भारत को देखें। वहां हवा बहुत गंदी है।

إرسال تعليق