अगर आप भी अक्सर पेमेंट करने के लिए Google Pay का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक नई खबर है। गूगल पे ने अपने लोगो यानी गूगल पे ऐप आइकॉन में बदलाव कर लिया है। नया आइकॉन पुराने वाले से पूरी तरह अलग है और ये कंपनी के थीम कलर पर बेस्ड है। गौरतलब है कि गूगल पे को भारत में पहले Tez के नाम से लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसका नाम बदलकर गूगल पे रखा गया, जो अब भारत में भी खूब पॉपुलर हो चुका है।
9to5Google वेबसाइट के मुताबिक Google के नए logo में स्मॉल u और n का शेप दिख रहा है और दोनों एक दूसरे को ओवरलैप कर रहे हैं। देखने में यह 3D डिजाइन की तरह लगता है। हालांकि यह ऐप पहली नजर में पेमेंट ऐप की तरह नहीं लगता है। Google Pay का नया logo पुराने से पूरी तरह से अलग है।
हालांकि कंपनी की तरफ से नए logo में भी पुराने थीम कलर ब्लू, ग्रीन, यलो और रेड ही यूज किया गया है। बता दें कि गूगल की ब्रांडिंग में भी यही कलर्स यूज किए जाते हैं। लेकिन logo के डिजाइन से G और Pay शब्द को पूरी तरह से हटा दिया गया है।
9to5google के मुताबिक़ भारत में इसे कुछ यूज़र्स को अपडेट के ज़रिए दिया गया है। मौजूदा गूगल पे ऐप आइकॉन के नीचे गूगल पे लिखा होता है, लेकिन होम स्क्रीन पर नए आइकॉन के पास GPay लिखा होगा।
Google Pay को सबसे पहले भारत में Tez के नाम से लॉन्च किया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर Google Pay कर दिया गया था। Google Pay App भारत में काफी पॉपुलर है। लेकिन अब कंपनी Google Pay के logo में बदलाव करने जा रही है। Google ने इससे पहले Gmail समेत कंपनी के कई अन्य ऐप के logo में बदलाव किया है।



إرسال تعليق