मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए चोट के बाद वापसी सफल होती नहीं दिख रही है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वह महज चार रन बनाकर आऊट हो गए थे। आईपीएल प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर में वह दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए शून्य पर ही आऊट हो गए। अश्विन ने उन्हें पहली ही गेंद पर पगबाधा आऊट कराया। रोहित के आऊट होते ही उनके नाम पर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आऊट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आऊट होना
13 रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस
13 हरभजन सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स
13 पार्थिव पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
12 पीयूष चावला, चेन्नई सुपर किंग्स
12 मनीष पांडे, सनराइजर्स हैदराबाद
12 अंबाती रायडू, चेन्नई सुपर किंग्स
12 गौतम गंभीर, दिल्ली कैपिटल्स
11 अजिंक्य रहाणे, दिल्ली कैपिटल्स
10 अमित मिश्रा
10 मनदीप सिंह, किंग्स इलेवन पंजाब
प्लेऑफ के पहले मुकाबले में ही रोहित शून्य पर आऊट हो गए। अगर उनके पीछे आंकड़े देखें जाएं तो नॉकआउट / प्ले-ऑफ के 19 मुकाबलों में उन्होंने महज 12 की औसत से 229 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 101 रही है जबकि तीन बार वह शून्य पर भी आऊट हो चुके हैं।



إرسال تعليق