दुबई से नेहा कक्कड़ ने शेयर किए हनीमून के रोमेंटिक तस्वीरें, ऐसे लुटाया रोहनप्रीत ने प्यार


 सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह संग दुबई में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। वहां से नेहा लगातार अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स दे रही हैं। हाल ही में एक बार फिर हसीना ने रोहनप्रीत संग अपने हनीमून की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


हनीमून में नेहा रोहनप्रीत संग खूब एंजॉय कर रही हैं। जैसा कि इन तस्वीरों में देखा जा सकता है सिंगर अपने लाइफ पार्टनर संग एंजॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।


वहीं रोहनप्रीत भी पत्नी नेहा के इन पलों को खास बनाने में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। तस्वीरों में कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।  


कभी नेहा रोहनप्रीत को किस करती तो कभी उनकी बांहों में झूमती हुईं नजर रही हैं। वहीं रोहनप्रीत भी नेहा को किस करते हुए बेहद रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो नेहा कक्कड़ जहां एक जानी-मानी सिंगर हैं। वो अब तक कई बॉलीवुड सुपरहिट सॉन्ग दे चुकी हैं। वहीं रोहनप्रीत भी पंजाबी के राइजिंग स्टार हैं। हाल ही में उनका एक पंजाबी सॉन्ग रिलीज हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم