टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का टीजर हुआ रिलीज, डाॅयलाॅग ने जीता फैंस का दिल

 
टाइगर श्राॅफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' का टीजर सामने आ गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की भूमिका ऐसी है जिस पहले कभी नहीं देखा गया था। फिल्म निर्देशक विकास बहल द्वारा अभिनीत और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है। टाइगर पहले भी एक्शन फिल्मों के चलते चर्चा में रहे हैं। मगर इस बार वह अलग लेवल पर पहुंच गए हैं। सिर्फ एक्शन ही नहीं डाॅयलाॅग भी काफी धांसू लग रहे।

टीजर में टाइगर का एक आकर्षक डायलॉग है, जो निश्चित रूप से हिट होगा। वह कहते हैं, 'जब अपन डरता है न, तब अपन बहुत मारता है।' यह डाॅयलाॅग सुन फैंस अभी से फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए। टाइगर की फैन फालोइंग युवाअों में ज्यादा है। अन्य नए एक्टर्स की तरह टाइगर काफी डाउन टू अर्थ हैं। ऐसे में उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। टीजर में टाइगर की बाॅडी भी दिखाई गई है। हालांकि उनका लुक अभी रिवील नहीं किया गया।

'गणपत' फ्रेंचाइजी की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर टाइगर कहते हैं, "यह फिल्म मेरे द्वारा निभाई गई बाकी फिल्मों से मेरे लिए अलग है क्योंकि मैंने जो किरदार निभाया है वह काफी अलग है।' बता दें इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم