मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने अपना वजन कम किया है। उन्होंने वजन कम करने के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें देखकर फैन्स भी चौंक गए थे।
मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती रहती हैं। लॉकडाउन में जिम बंद होने के बावजूद मोनालिसा घर में ही वर्कआउट करती थीं।
गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। लास्ट शो डायन में नजर आई थीं।






إرسال تعليق