शहनाज गिल का जबरदस्त फोटोशूट देखकर चौंके फैन्स, आप भी देखें तस्वीरें


रिएलिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैन्स को हैरान कर दिया था। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में शहनाज गिल टैंक टॉप और हॉट पैंट में नजर आ रही हैं। उन्होंने टॉप के ऊपर फॉक्स फर कोट पहन रखा है जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं।


शहनाज के फैन्स इन फोटोज पर जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हाय गर्मी।' दूसरे फैन ने कॉमेंट किया, 'मैम आप बहुत हॉट लग रही हैं।' वही, अन्य फैन्स ने शहनाज की तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोटीकॉन शेयर कर रहे हैं।


बता दें कि बिग बॉस के पिछले सीजन में सिद्धार्थ और शहनाज काफी सुर्खियों में थे। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद करते थे। शहनाज ने तो कई बार शो के दौरान सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया है, लेकिन सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।

Post a Comment

और नया पुराने