केएल राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ एक पिक्चर शेयर की। इस पिक्चर में राहुल उनो कार्ड खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अथिया शेट्टी, मयंक अग्रवाल व अन्य को टैग करते हुए लिखा, “मैं उनो नाइट्स को काफी मिस कर रहे हूं।” अथिया की तरफ से भी इस पोस्ट पर तुरंत जवाब दिया गया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “ग्रेट कार्ड्स”
अथिया शेट्टी अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और अभिनय की दुनिया में ही अपना करियर बना रही हैं। केएल राहुल और अथिया ने कभी अपने रिश्तों का लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। जिस तरह से दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक्टिव रहते हैं उसे देखकर लंबे समय से ये कयास लगाए जाते रहे हैं कि केएल और अथिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें