फैन्स को मुनमुन का यह अंदाज काफी पसंद आया। वे कमेंट्स में मुनमुन की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कोई मुनमुन को अपना क्रश बता रहा है तो कोई उन्हें ब्यूटी क्वीन कह रहा है।
अय्यर का किरदार निभा रहे तनुज महाशब्दे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुनमुन के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की। तनुज ने कहा, 'हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। फैन्स मेरी और मुनमुन जी की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन शूटिंग के खत्म होने के बाद मैं अपने रास्ते और वह अपने रास्ते जाती हैं। हम दोनों प्रोफेशनल एक्टर हैं।'
दिशा की वापसी पर तनुज ने कहा, 'उनकी बच्ची अभी छोटी है और अभी भी कोरोना का खतरा है। ऐसे में वह शो पर नहीं आई हैं। हम सब सेट पर दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। उनकी जगह शो में कोई भी नहीं ले सकता है। अगर वह वापसी करेंगी तो हम सभी को बहुत खुशी होगी।'




إرسال تعليق