मां बनने के बाद हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने लगाई स्टेज पर आग, देखें वीडियो


 हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अक्टूबर के महीने में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। उनके होने के बाद अब सपना चौधरी ने स्टेज पर पहली बार वापसी की है। सपना चौधरी ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी लाल रंग का सूट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। फैन्स भी उनकी इस परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी लिखती हैं, ”स्वागत नहीं करेंगे दोबारा हमारा?”। बता दें कि मां बनने के बाद सपना चौधरी की यह पहली परफॉर्मेंस है। सपना को डांस करना बहुत पसंद है। वह एक सिंगर भी हैं। 

मालूम हो कि इस साल के शुरुआत में ही सपना चौधरी ने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी कर ली थी। जब सपना चौधरी मां बन गईं, इसके बाद उनकी शादी की खबर बाहर आई थी। इन सभी के चलते दोनों को सोशल मीडिया ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था।

Post a Comment

أحدث أقدم