राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी, बीते 24 घंटे में इतने नए पॉजिटिव


राजस्थान में कोरोना के मरीजों में बेतहाशा तरीके से वृद्धि हो रही है। गुरुवार को कोरोना के 2549 नए पॉजिटिव सामने आए वहीं 15 लोगों की मौत दर्ज की गई। डेढ माह बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा है। कोटा, अजमेर व अलवर में कोरोना के मरीज 200 के पार रहे।


कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 20 हजार 168 हो गई है, वहीं कोरोना से एक दिन में 1 हजार 844 मरीज ठीक हुए। जयपुर में कोराना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या फिर से 500 के पार रही। उधर प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा।


जयपुर 519, जोधपुर 346, कोटा 203, अजमेर 210, अलवर 205, बीकानेर 197, बांसवाड़ा 1, बांरा 4, बाड़मेर 19, भरतपुर 45, भीलवाड़ा 76, बूंदी 22, चित्तौडगढ़़ 9, चूरू 43, दौसा 19, धौलपुर 7, डूंगरपुर 34, श्रीगंगानगर 85, हनुमानगढ़ 29, जैसलमेर 12, जालौर 27, झालावाड़ 12, झुंझनूं 28, करौली 3, नागौर 68, पाली 65, प्रतापगढ़ 8, राजसमंद 17, सवाई माधौपुर 3, सीकर 88, सीरोही 56, टोंक 7 व उदयपुर में 82 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने