दुनिया के 20 सबसे कमजोर पासवर्ड, कहीं आपका पासवर्ड ये तो नहीं?

 
नॉर्डपास ने 2020 के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एक पासवर्ड कितनी बार लीक हुआ है या फिर कितनी बार इस्तेमाल किया गया है, इसको लेकर भी जानकारी दी गई है। नॉर्ड ने अपनी लिस्ट में ये भी बताया है कि पासवर्ड को क्रैक करने में कितना वक्त लगेगा। नॉर्ड के मुताबिक ज्यादातर लोग आसान पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, ताकि वे उसे आसानी से याद कर सकतें लेकिन ये सभी पासवर्ड आसानी से क्रैक हो जाते हैं।

नॉर्डपास के मुताबिक 123456,123456789, picture1, password,और 12345678 पासवर्ड्स ज्यादातर लोगों ने इस्तेमाल किया है। वहीं picture1 का इस्तेमाल लोगों से सबसे अधिक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में नवंबर महिने तक 275,699,516 पासवर्ड लीक हुए । ये ऐसे पासवर्ड हैं जिन्हें साधारण हैकर भी कुछ सेकेंड्स में तोड़ सकता है।

ये हैं 20 सबसे कमजोर पासवर्ड्स
123456
123456789
picture1
password
12345678
111111
123123
12345
1234567890
senha
1234567
qwerty
abc123
Million2
000000
1234
iloveyou
aaron431
password1
qqww1122

Post a Comment

और नया पुराने