अब इस राज्‍य में साल 2021में खुलेंगे स्‍कूल, अभी होगी सिर्फ ऑनलाइन लर्निंग


ओडिशा इस साल यानि 2020 में स्कूल नहीं खुलेंगे। यानि अगले ही साल यहां स्कूल खुलेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी के चलते राज्य में मार्च से स्कूल बंद पड़े हैं।

दरअसल, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,98,768 हो गए और मृतकों की संख्या 1,393 हो गई। ओडिशा में अभी कोविड-19 के 13,789 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 2,83,533 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि ओडिशा के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। सरकार ने परीक्षा, मूल्यांकन और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी है।

आदेश में जारी रखने के लिए ऑनलाइन / दूरस्थ शिक्षा जारी रहेगी। टीचिंग / नॉन-टीचिंग स्टाफ को कंट्रीब्यूशन ज़ोन के बाहर ऑनलाइन टीचिंग, टेलिकॉउंसलिंग के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 के नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,98,768 हो गए और मृतकों की संख्या 1,393 हो गई।

Post a Comment

أحدث أقدم