राशिफल 06 नवंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


 आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व दिन शुक्रवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे, लेकिन आज बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।

2. वृषभ राशि - व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

3. मिथुन राशि - सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें और झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

4. कर्क राशि - आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, उचित होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं अन्यथ घर में क्लेश बढेंगे।पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

5. सिंह राशि - परिजनों से सहयोग के साथ ही आज मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

6. कन्या राशि - कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। जिसके चलते आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल होने में संदेह के बीच फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

7. तुला राशि - संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़े।

8. वृश्चिक राशि - आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान के बीच अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

9. धनु राशि - विवाह योग्य जातको को लिए समय अनुकूल है। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। संतान की चिंता रहेगी।

10. मकर राशि - दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। संतान सुख सम्भव।

11. कुम्भ राशि - आज नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। समय अनुकलता का आभास होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग के बीच व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

12. मीन राशि - दूसरों की भावनाओं का आदर करें। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलने की संभावना के बीच वाहन सुख मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय सहयोगी साबित होगा, लेकिन आप अपनी ज़िद में नुक़सान कर लेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم