आईपीएल 2020 का 31वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन एक चलते किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया। इस मैच को जीतने के साथ ही पंजाब की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं।
इस मैच का टॉस आरसीबी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम की शुरूआत अच्छी रही, आरोन फिंच और देवदत्त पड्डीकल ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे।
अंत में क्रिस मौरिस के कुछ अच्छे शॉट्स के दम पर आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में कामयाब हो गई।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत काफी अच्छी रही थी। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 78 रन की एक बेहतरीन साझेदारी की थी।
2 शानदार साझेदारियों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 172 रन के इस लक्ष्य को 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने एबी डीविलियर्स को नंबर-6 की पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी कोहली ने गेंद काफी देर से थमाई। उनकी यही गलतियाँ टीम की हार का एक बड़ा कारण रही है।




إرسال تعليق