चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन ने मचाया तहलका, ठोकी IPL 2020 की सबसे तेज फिफ्टी


आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने हल्ला बोल दिया। शारजांह में खेले जा रहे इस मैच में सैमसन ने सिर्फ 19 गेंदो में फिफ्टी ठोक दी। आईपीएल 2020 का यह सबसे तेज़ अर्धशतक है। इसके साथ ही सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज़ भी बन गए।


सैमसन ने सिर्फ 19 गेंदो में छह छक्कों और एक चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में सैमसन का यह 11वां अर्धशतक है। सैमसन ने सिर्फ 32 गेंदो में एक चौके और 9 छक्कों की बदौलत 74 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा. आईपीएल में सैमसन के नाम 94 मैचों में 2282 रन हो गए हैं।


इस मुकाबले में सैमसन ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ कर केएल राहुल की बराबरी कर ली।  साल 2019 में केएल राहुल ने भी चेन्नई के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में संजू ने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया। वार्नर ने साल 2015 में चेन्नई के खिलाफ 20 गेदों में पचासा जड़ा था।

Post a Comment

أحدث أقدم