रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी पर शेखर सुमन ने कहि ये बड़ी बात!


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक्टर के मैनेजर रहे सैमुएल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस सुसाइड केस में पहली गिरफ्तारी है। दरअसल, सुसाइड केस को लेकर सीबीआई के अलावा कई जांच एजेंसियां भी अलग अलग एंगल से मामले में जांच कर रही हैं। शौविक और सैमुएल की गिरफ्तारी के बाद से सुशांत सिंह केस में न्याय की मांग कर रहे लोग खुश हैं और उनका कहना है कि शुरुआत हो चुकी है और इस केस में कई हस्तियों का खुलासा होगा।


शेखर सुमन ने भी एक इस गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेखर सुमन ने शौविक की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर लिखा है- ' सफलता की ओर पहला कदम। आप सभी को बधाई। छोटी मछलियां पकड़ में आ गई हैं और अब बड़ी शार्क का टाइम है। मुझे उम्मीद है कि वे भी जल्द पकड़े जाएंगे। इंडस्ट्री को साफ किया जा रहा है। गुट का भंडाफोड़ हो चुका है।'


इनके अलावा एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी इस गिरफ्तारी के बाद कई ट्वीट किए हैं। उनके ट्वीट से लग रहा है कि एक्ट्रेस काफी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि जो केस बंद हो गया था और वो खुल गया है। अब न्याय मिल रहा है। साथ ही कंगना मुंबई जाने को लेकर भी ट्वीट कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने