स्मार्टफोन यूजर्स को कई बार फोन के स्लो होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐंड्रॉयड डिवाइसेज पर यह अक्सर देखा जाता है। फोन जब नया रहता है तो उसमें ऐसी परेशानी नहीं आती, लेकिन जैसे-जैसे इसे आप यूज करते हैं यह स्लो होने लगता है। फोन में रैम का कम होना भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में जरूरत से ज्यादा ऐप भर लेने से भी यह दिक्कत आती है। अगर आप भी अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन के धीमा होने से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपने फोन को फिर से फास्ट बना सकते हैं।
2. अगर आपके फोन में स्टोरेज और रैम कम है तो आप गूगल फाइल्स गो ऐप का यूज करके अपने फोन की जंक फाइल को हटा सकते हैं और फोन को फास्ट बना सकते हैं। यह ऐप यूज ना होने वाले ऐप को भी हटाने में आपकी मदद करता है।
3. एंड्रॉयड फोन में गूगल के कई सारे ऐप होते हैं जिनकी जरूरत कई लोगों को नहीं होती। जैसे- गूगल मूवी, गूगल म्यूजिक, Google Play Newsstand, Google News & Weather, Google keep, Google Duo। इनमें से जिनकी जरूरत ना हो उन्हें हटा दें या सेटिंग्स में जाकर डिसेबल कर दें।
4. पहले फेसबुक लाइट और मैसेंजर लाइट ही ऐप था, लेकिन अब गूगल ने भी कई सारे लाइट ऐप जारी कर दिए हैं। वहीं आप यूट्यूब लाइट, स्काइप लाइट, लिंक्डिन लाइट, मोबाइल ट्विटर जैसे कई सारे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइट ऐप बहुत ही कम स्टोरेज खपत करते हैं।
6. कई बार हम ब्लूटूथ से कुछ शेयर करते हैं और उसे ऑन ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से बैटरी के साथ-साथ फोन की लाइफ भी खराब होती है। इसके अलावा जरूरत ना होने पर वाई-फाई भी ऑफ रखें।




एक टिप्पणी भेजें