सड़क पर बेबी वॉकर में फिसलते हुए जा रहा था बच्चा, बाइक से कूदकर शख्स ने ऐसे बचाई जान


मूवीज और कार्टून में सभी ने सुपरमैन को लोगों की जान बचाते देखा होगा। लेकिन रियल लाइफ में ऐसे सुपरमैन कम ही होते हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही रियल लाइफ के सुपरमैन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आदमी सुपर हीरो के जैसे बाइक से कूदकर एक बच्चे की जान बचाता है। इस शख्स की फुर्ती और सूझ-बूझ देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

सीसीटीवी में रिकार्ड हुए इस वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक से जा रहा होता है तभी उसकी नजर ढ़लान से नीचे गिर रहे एक बेबी वॉकर पर पड़ती है जिसमें एक बच्चा बैठा हुआ था। ढलान की वजह से वॉकर तेजी से नीचे की तरफ जा रहा था। एक भी सेकंड वेस्ट किए बिना उस आदमी ने बाईक से कूदकर अपना बैग फेंकते हुए नीचे भागकर वॉकर रोक दिया और बच्चे को पकड़ लिया।

वॉकर रोकने के कुछ ही देर बाद एक महिला भागती हुई आती है और बच्चे को अपनी गोद में ले लेती है। इंटरनेट पर लोग इस रियल लाइफ सुपरमैन को सैल्यूट कर रहे हैं। इसकी हिम्मत देख ये साबित होता है कि सुपर हीरो बनने के लिए किसी फैंसी सूट या सुपर पॉवर की जरूरत नहीं होती, बस जिगरा होना चाहिए। ये वीडियो कोलंबिया का बताया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने