माथे पर चांद की बिंदी, चेहरे पर उड़ी जुल्फें, तेजस्वी प्रकाश इन तस्वीरों ने मचाया हंगामा


छोटे पर्दे पर एक सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाकर पहले घर-घर में जाना-पहचाना नाम बनीं और फिर टीवी के सबसे खतरनाक स्टंट रिएलीटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में उन्होंने अपनी मासूमियत भरी टफनेस से लोगों के दिलों को जीत लिया। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बारे में।


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली तेजस्वी अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं।


तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, नाक में नथ, माथे पर चांद की बिंदी। चेहरे पर उड़ी जुल्फें। कानों में लटकते झुमके।


तेजस्वी की खूबसूरती चार गुना बढ़ा रहे हैं। उनका ऐसा अवतार पहले शायद ही देखने को मिला हो। उनकी इन तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया है।


बता दें कि तेजस्वी खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। वहीं रोहित शेट्टी भी शो पर उनकी टफनेस की तारीफ कर चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने