भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नये चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे।
नयी टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गयी है। हालांकि राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नये चेहरों को शामिल किया गया है।




إرسال تعليق