कातिलाना अंदाज में हिना खान ने बरपाया कहर, कुछ इस अंदाज में दिए पोज


छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर पहचान बनाने वाली हिना खान अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की काफी फैन फॉलोइंग है।


इस वजह से उनकी तसवीरें सोशल साइट्स पर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में हिना ने अपनी बेहद खूबसूरत तसवीरें शेयर की है, जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस पोल्का डॉट ड्रेस में कहर बरपा रही हैं। स्लीवलेस टॉप को एक्ट्रेस ने मैचिंग लूज पैंट के साथ टीम-अप किया है और साथ ही येलो कलर की हील पेयर की हुई हैं।


न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। खूबसूरत लुक को कैरी करते हुए हसीना कैमरे के सामने एक से बढ़ कर एक परफेक्ट पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हिना ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसमें उन्हें संस्कारी बहू के किरदार से खूब पॉपूलेरिटी मिली।


'कसौटी जिंदगी के' की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।टीवी शो के अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'हैक्ड' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم