फैक्ट्री में धोकर दुबारा बेचे जाने वाले थे साढ़े तीन लाख इस्तेमाल किये हुए कंडोम, खबर सुनते ही लोगों के बीच सनसनी


कंडोम को सिंगल यूज के लिए बनाया जाता है। लेकिन हाल ही में विएतनाम में पुलिस ने एक फैक्ट्री में छापा मार ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो सड़कों से इस्तेमाल किये हुए कंडोम चुन कर उसे दुबारा से धोकर और सुखाकर पैक कर डालते थे। इन्हें फिर से मार्केट में बेचा जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री से तीन लाख 24 हजार कंडोम बरामद किये। इसके बाद लोगों के बीच सनसनी फ़ैल गई।


कॉन्डम से जुड़ी ये खबर देश की नहीं है। वियतनाम की है। यहां पुलिस ने बोरी-बोरी भर कॉन्डम जब्त किये हैं। इस्तेमाल किए हुए कॉन्डम। जिनको साफ करके, पैक किया जा रहा था। दोबारा बेचने के लिए। ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम टेलीविज़न (VTV) ने फुटेज चलाई थी, जिसमें दिख रहा था कि बोरी भर-भरकर कॉन्डम फर्श पर बिखरे हुए हैं। ये कॉन्डम वियतनाम के बिन डॉन्ग प्रांत के एक वेयरहाउस में मिले हैं। हो चि मिन्ह सिटी के पास।


ये ऑपरेशन चलाया गया विएतनाम के बिन्ह डुओन्ग में। यहां एक खाली पड़े बिल्डिंग में फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने यहां अचानक छापा मरा। तब जाकर इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस गिरोह की मुखिया 33 साल की फम थी थान्ह नगोक को अरेस्ट कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि कई महीनों से एक अनजान शख्स उसे इस्तेमाल किये कंडोम पहुंचा जाता है।


इसके बाद वो इन कंडोम की सफाई करती है। उन्हें अच्छे से धोया जाता था। फिर सूखने के बाद इन्हें शेप में लाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल कर दुबारा पैक किया जाता था।  पुलिस ने फैक्ट्री से 360 किलो कंडोम बरामद किये हैं। पुलिस अब इन्हें डिस्पोज करने का तरीका सोच रही है। पुलिस को अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री से अब तक कितने कंडोम मार्केट में भेजे जा चुके हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم