दुल्हन बन जाह्नवी कपूर ने लोगों से पूछा- क्या आपको शहनाई की आवाज सुनाई दे रही है


जाह्नवी कपूर की इन दिनों ब्राइडल लुक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जाह्नवी ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए ब्राइडल लुक कैरी किया था।


दरअसल, मनीष ने हाल ही में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके इसी ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा जाह्नवी बनीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर के हाथों में मेहंदी लगी है।


वहीं, हैवी ज्वेलरी के साथ घूंघट में उनका कातिलाना अंदाज देखने लायक है। ब्राइडल लुक की इन तस्वीरों को जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- 'क्या आपको शहनाई की आवाज सुनाई दे रही है या सिर्फ मुझे ही। मनीष मल्होत्रा के नए कलेक्शन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।'


सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में देखा गया था। 

Post a Comment

أحدث أقدم