जियोफ़ोन बाजार के पॉपुलर फीचर फोन्स में से एक है। ये kaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ये प्री-बिल्ट ऐप स्टोर के साथ आता है। जहां से यूजर्स फोन के लिए बनाए गए ऐप और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं।
ये हैंडसेट यूट्यूब ऐप के साथ भी आता है, जिससे यूजर्स अपने फेवरेट कंटेंट्स देख सकते हैं। साथ ही अगर आप कुछ ऐसे वीडियोज को सेव करके रखना चाहते हैं, जिसे आप बिना इंटरनेट भी बाद में देख सकें, तो इस फीचर फोन में ये भी संभव है। जियोफोन में यूट्यूब ऐप यूजर्स को वीडियोज को डाउनलोड या सेव करने की इजाजत भी देता है। ताकि यूजर्स इसे ऑफलाइन होकर भी देख सकें।
- जियोस्टोर ओपन करें और यूट्यूब ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।
- एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद ऐप को ओपन करें और उस वीडियो को सर्च करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
- एक बार जब वीडियो ओपन और लोड हो जाए। वीडियो URL पर जाएं और इसके आगे 'SS' ऐड करें और OK प्रेस करें।
- ये आपको जियोफोन में दूसरी वेबसाइट पर लेकर जाएगा। इसके बाद स्क्रोल डाउन करें और क्वालिटी और डाउनलोड बटन सेलेक्ट करें।




إرسال تعليق