फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए 2019 बहुत लकी साबित हुआ हैं। इस दौरान उनकी रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर की भी अहम भूमिका थीं। इसके बाद वर्ष का अंत उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' की रिलीज के साथ हुआ था। इस फिल्म में कियारा के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका थीं।
दूसरी तरफ कियारा अपने लव अफेयर के चलते भी चर्चा में हैं। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की खबरें हेडलाइन्स में छाई रहती हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



إرسال تعليق