दो रन बनाते ही केएल राहुल ने किया कमाल, हासिल किया ये खास मुकाम


आईपीएल 2020 का छठा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल दो रन बनाते ही आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। राहुल ने आईपीएल की 60वीं पारी में यह कारनामा किया।


आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने सिर्फ 48 पारी में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके शॉन मार्श का नाम है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने 52 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं अब राहुल आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।


इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 63 पारियों में यह कारनामा किया था। अब राहुल ने 60 पारियों में 2,000 रन बनाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने